Placement Cell
महाविद्यालय में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्लेसमेंट सेल की स्थापना की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों व संस्थानों तक पहुँच दिलाना है। प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी सही जानकारी, मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान करता है। यहाँ समय-समय पर सेमिनार, कार्यशालाएँ, समूह चर्चा एवं इंटरव्यू प्रैक्टिस सत्र आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों की व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल और पेशेवर योग्यता में वृद्धि हो सके। इसके अतिरिक्त, प्लेसमेंट सेल उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करने का कार्य करता है।
प्लेसमेंट सेल का लक्ष्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार उपयुक्त रोजगार प्राप्त कर सके। महाविद्यालय निरंतर प्रयासरत है कि हमारे छात्र-छात्राएँ शिक्षा पूर्ण करने के बाद आत्मनिर्भर बनें और समाज तथा राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान दें।
